PNG कनेक्शन वाले घरों में अब नहीं चलेगा LPG सिलेंडर! सरकार का सख्त फैसला, तुरंत सरेंडर करें कनेक्शन
नई दिल्ली : गैस संकट और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, वे अब घरेलू LPG सिलेंडर नहीं रख सकेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को अपना LPG कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा और सरकारी तेल कंपनियों या उनके डिस्ट्रीब्यूटर्स से सिलेंडर रिफिल भी नहीं करा सकेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह संशोधित नियम Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order में बदलाव के तहत लागू किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, नए नियम से गैस संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा और LPG की उपलब्धता पर दबाव कम होगा, खासकर तब जब वैश्विक स्तर पर आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
सरकार पहले ही करीब 60 लाख घरों को PNG कनेक्शन लेने की अपील कर चुकी है, जहां पाइपलाइन उपलब्ध है। PNG को सुरक्षित, सुविधाजनक और निरंतर सप्लाई वाला विकल्प बताया जा रहा है। देश में करीब 1.5 करोड़ घरेलू PNG उपभोक्ता हैं। जहां PNG है, वहां अब LPG पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। यह कदम LPG की मांग को संतुलित करने और पैनिक बुकिंग रोकने में मदद करेगा।
अगर आपके घर में PNG कनेक्शन है और LPG भी है, तो जल्द से जल्द अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर कनेक्शन सरेंडर करें। अधिक जानकारी के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय या इंडेन/भारत गैस/एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें। यह फैसला गैस संकट के बीच संसाधनों के न्यायपूर्ण वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

















