20201215 194414

दुमका गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार.

दुमका, विकास कुमार.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका : पिछले 9 दिसम्बर को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पाँच बच्चे की माँ के साथ 17 लोगों द्वारा गैंगरेप मामले में पुलिस ने और चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक आरोपी नाबालिक है। पुलिस द्वारा गठित टीम के द्वारा साक्ष्य के रूप में कपड़े और मोबाइल बरामद की गई है। पुलिस ने पहले इस मामले में मुख्य अभियुक्त मंगल मोहली उर्फ मामू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पूरे मामले में पुलिस ने 13 लोगों को अभियुक्त बनाया है जिसमे 8 अभियुक्त अभी तक फरार है। पकड़े गये अभियुक्त में बेदिलाल हांसदा, संतोष हेम्ब्रम, मनोज हांसदा और एक नाबालिक नाम के आरोपी का नाम शामिल है जो पुलिस ने उसके गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक ये आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बचने के लिए दुमका कोर्ट में सरेंडर करने वाले थे इसकी भनक पुलिस को रहने के कारण ये सरेंडर कर नही पाये। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 13 लोगो को आरोपी बनाया है जो आरोपियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 180/20 के अंतर्गत आईपीसी की धारा 376 (डी), 379/342/ 504 / 506 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

Share via
Share via