20250217 115055

नाबालिग पर पुलिस की बर्बरता ! दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

नाबालिग पर पुलिस की बर्बरता ! दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के खूंटी की महिला थाना पुलिस पर नाबालिग के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। यह आरोप नाबालिग के परिजनों ने लगाया है। खूंटी की महिला थाना पुलिस पर आरोप है कि वह मानव तस्करी मामले में एक व्यक्ति को ढूंढ़ने गयी, जब आरोपी नहीं मिला तो उसके बेटे को उठाकर थाना ले गयी और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस द्वारा नाबालिग को थाना ले जाने की जानकारी जब परिजनों को मिली तब परिजन थाना पहुंचे तो बच्चे के साथ पिटाई का खुलासा हुआ। वहीं मामला बढ़ता देख पुलिस ने नाबालिग को उसके घर पहुंचा दिया।

नाबालिक के साथ पुलिस की बर्बरता को लेकर चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन एक्टिव हो गई है। चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से करने की बात कही और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की अपील की है।

Share via
Share via