रामनवमी शांति पर हमला करने वाले 18 दंगाइयों पर पुलिस का डंडा! सड़क पर पैदल परेड करा कर जेल भेजा…
रामनवमी शांति पर हमला करने वाले 18 दंगाइयों पर पुलिस का डंडा! सड़क पर पैदल परेड करा कर जेल भेजा…

धनबाद में दंगाइयों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन, जेल भेजने से पहले बलियापुर बाजार में निकाला जुलूस
बलियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों और उपद्रव मचाने वाले 20 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर बलियापुर बाजार और भिखराजपुर इलाके में पैदल परेड कराई गई।
इस कार्रवाई का उद्देश्य साफ था—समाज में कानून का भय पैदा करना और संदेश देना कि अशांति फैलाने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सख्ती से त्योहारों पर गुंडागर्दी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची। कई आरोपियों को सीधे जेल भेज दिया गया, जबकि बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है.
प्रशासन ने चेतावनी दी: शांति भंग करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। “कानून तोड़ोगे तो जेल जाओगे”—यही इस अभियान का मंत्र है।
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में 70 से अधिक नामजद हैं। 20 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, बाकियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज। क्षेत्र में अब पूर्ण शांति है, प्रशासन की सतर्कता से माहौल सामान्य हो गया।
पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार
मौके पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया। सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 295, 299, 190 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में लगभग 40 से 45 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटना के बाद बलियापुर में तनाव की स्थिति
घटना के बाद बलियापुर और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। एहतियात के तौर पर भिखराजपुर और बलियापुर बाजार चौक सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।
साप्ताहिक हाट नहीं लगा
बलियापुर में रामनवमी के दौरान हुई घटना को लेकर शनिवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट नहीं लगा। घटना के कारण अधिकांश दुकानें बंद रहीं और छोटे सवारी वाहन भी कम चले।

















