हंटरगंज में अवैध नकली शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में अवैध नकली शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक, चतरा को गुप्त सूचना मिली थी कि बोड़ा मोड़ के जंगल में अवैध शराब का निर्माण हो रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने हंटरगंज अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!छापामारी के दौरान बोड़ा मोड़ के जंगल में छुपाकर नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण करते हुए अभियुक्त अशोक साव (पिता स्व. बाढ़ो साव, ग्राम-बोड़ा मोड़, थाना-हंटरगंज, जिला-चतरा) को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि इस मामले में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में छापामारी जारी है।
पुलिस ने इम्पिरियल ब्लू कंपनी के 7 कार्टन (प्रत्येक में 48 पीस, 180 ML), रॉयल स्टेग कंपनी के 3 कार्टन (प्रत्येक में 24 पीस, 375 ML), B7 कंपनी का 1 कार्टन (24 पीस, 375 ML), ब्लेंडर्स प्राइड कंपनी के 5 कार्टन (प्रत्येक में 24 पीस, 375 ML), इम्पिरियल ब्लू, रॉयल स्टेग, B7, ब्लेंडर्स प्राइड के स्टीकर और ढक्कन, शराब की खाली बोतलें, 1 स्टील का टोटी वाला ड्रम, 2 पानी के डब्बे, 5 लीटर के डब्बे में केमिकल सहित अन्य जब्त किए हैं।
इस मामले में हंटरगंज थाना में कांड संख्या 140/25, दिनांक 19/08/25 के तहत धारा 318(4)/274/275/3(5) BNS और 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

















