सिमडेगा के प्रभाकर कुमार ने मिस्टर झारखंड बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 2025 में हासिल किया पांचवां स्थान, जिले का बढ़ाया मान
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : सिमडेगा जिले के नीचे बाजार निवासी प्रभाकर कुमार ने धनबाद में आयोजित मिस्टर झारखंड बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलो वजन वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे सिमडेगा को गौरवान्वित महसूस कराया।
प्रतियोगिता में झारखंड के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल और मणिपुर के बॉडीबिल्डर्स ने भी हिस्सा लिया। तीव्र प्रतिस्पर्धा के बावजूद प्रभाकर कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। वे फिटनेस स्टूडियो जिम, सिमडेगा से जुड़े हुए हैं और उनके पिता उमेश कुमार साहू हैं।
अपनी सफलता पर प्रभाकर कुमार ने अपने प्रशिक्षकों राहुल कुमार साहू, रोहित किशोर प्रसाद तथा जिम से जुड़े अन्य सहयोगियों और समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क और निरंतर प्रयास का नतीजा है।
प्रभाकर की इस सफलता पर शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। भाजपा नेता श्रीलाल साहू, भाजपा नेता मुन्ना साहू, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिन फिर रिंकू अग्रवाल, साई सेवा संगठन के गणपति बडाइक सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
















