20250626 151751

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन का हाल जाना, सोरेन परिवार से की भावनात्मक मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन का हाल जाना, सोरेन परिवार से की भावनात्मक मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के प्रसिद्ध सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष लगाव के चलते उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से चर्चा की।

नीचे लिंक देखे

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1938139745626038516?t=uQjuM7qwygsfvwhl1NwP6A&s=19
गौरतलब है की शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि नियमित चेकअप के लिए अस्पताल लाए गए सोरेन को किडनी में इंफेक्शन और ब्रोंकाइटिस का पता चला, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हो गया है। राहत की बात यह है कि वर्तमान में उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है।

https://x.com/jhar_governor/status/1937887261460210171?t=EZtKsJA4_DDFbJRUvjNSgw&s=09

राष्ट्रपति मुर्मू का सोरेन परिवार के साथ गहरा नाता है, जो तब से बना जब वे झारखंड की राज्यपाल थीं। हेमंत और कल्पना उन्हें ‘बुआ’ कहकर संबोधित करते हैं,  कल झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

https://x.com/JharkhandCMO/status/1938155196074627142?t=kO1Y7xIDWhPusl0lop7-9Q&s=19

दूसरी ओर, शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन रांची से दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी में हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य, छोटे पुत्र बसंत सोरेन, पहले से ही उनके साथ हैं। झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी ‘दिशोम गुरु’ के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगी हैं।

Share via
Share via