Putin arrives in Delhi.

दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज मोदी के साथ होगी अहम बैठक; रक्षा और कारोबार पर नजर

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के राजधानी दिल्ली पहुंचे। पालम एयरपोर्ट पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रूसी राष्ट्रपति की अगवानी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुतिन के भारत पहुंचने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी होने वाली मुलाकात पर सबकी नजर है। दोनों नेताओं की बैठक में भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

RKDF
advertisement

बैठक में रक्षा सहयोग के अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक रिश्तों को आगे बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा हो सकती है। वैश्विक और क्षेत्रीय परिस्थितियों से जुड़े मुद्दे भी वार्ता का हिस्सा बन सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पुतिन के दिल्ली पहुंचने की जानकारी साझा की। उन्होंने भारत और रूस के बीच लंबे समय से कायम बहुआयामी संबंधों को भी रेखांकित किया।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले पुतिन का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मोदी-पुतिन बैठक में होने वाली बातचीत के नतीजों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर रहेगी।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now