20201019 190434

रामेश्वर उरांव नें कार्यकर्ताओं में भरा जोश.

Bokaro, Vikash Kumar.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : प्रदेश के मंत्री रामेश्वर उरांव ने आज बेरमो विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह में पार्टी कार्यकर्ताओं मे जोश भरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में जाकर रघुवर सरकार के 5 साल बनाम हेमंत सरकार के 10 महीने के कार्यों को जनता के बीच में रखने की जरूरत है. श्री उरांव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हेमंत सरकार ने जगह जगह भोजन की व्यवस्था की, जिसकी सराहना पूरे देश ने की, इसके अलावा महामारी संकटकाल में सात लाख से ज्यादा ग्रामीण श्रमिकों को मनरेगा के  तहत रोजगार देने का काम किया.

उन्होनें कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री ने खुद गांव गांव जाकर खाद और बीज का वितरण करवाया ताकि किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े. उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमने के बजाय अपने आसपास के मतदाताओं को हेमंत सरकार के कार्यों की जानकारी दें. और रघुवर सरकार के तानाशाही के 5 साल के संबंध में बताएं

Share via
Share via