VideoCapture 20210403 184154

रामगढ़ पुलिस नें वाहन लुटेरा गिरोह का किया खुलासा.

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रामगढ़ पुलिस नें वाहनों के लूटपाट में शामिल एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। वाहन लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गोला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि ये गिरोह बड़े वाहन के साथ साथ चार पहिया, दो पहिया वाहन को चोरी या लूट कर रांची स्क्रैप यार्ड में वाहनों को कटवा कर बेच दिया करते थे। एसपी के अनुसार जिले में पिछले कुछ माह में जितनी भी वाहन लूटी गई, इसमे इसी गिरोह की संलिप्तता रही है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के द्वारा सैकड़ो वाहनों को कटवा कर बेच चुका है।

पुलिस इनके पास से एक सूमो गाड़ी, होंडा सिटी कार और एक बुलेट बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता मान रही है, साथ ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share via
Share via