20260109 161400

रांची: एसीबी ने घूस लेते सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार, 10 हजार रुपये रिश्वत के साथ धराया

रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसीबी सूत्रों के अनुसार, एक ट्रक मालिक ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान ने एमवीआई (मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) रिपोर्ट भेजने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप लगाया और निर्धारित राशि का हिस्सा (10 हजार रुपये) लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की टीम ने आरोपी से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और आगे की जांच जारी है। यह घटना झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों की कड़ी में एक और सफलता है।

Share via
Share via