IMG 20201029 WA0081

बिहार चुनाव को लेकर रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी की हुई बैठक.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज रांची जिला लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक ड्यूक मेंशन लाइन टैंक रोड कार्यालय में रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन महासचिव प्रमोद एक्का ने किया आज की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने चार एजेंडा पर चर्चा की गई

( 1 ) बिहार चुनाव में रांची जिला से कौन-कौन पदाधिकारी जाएंगे.
( 2 )  रांची जिला का कमेटी विस्तार कर प्रदेश अध्यक्ष को रांची जिला का सूची सौंपना.
( 3 ) रांची जिला के सभी पदाधिकारियों को प्रखंड वार्ड एवं ग्रामीण इलाका का प्रभारी बनाना.
( 4 )  रांची जिला प्रखंड वार्ड एवं पंचायत स्तर पर सदस्यता शुल्क सदस्य बनाना.

इस चार एजेंडा पर चर्चा की गई जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपना सहमति दिया जो इस प्रकार से है

(1) रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी
(2) उपाध्यक्ष अमर मुंडा
(3) महासचिव प्रमोद एक्का
(4) सचिव शिशिर खलखो
(5) कोषा अध्यक्ष आनंद वर्मा
(6) हरमू मंडल अध्यक्ष मनीष यादव
एलजेपी के बिहार चुनाव में प्रचार प्रसार करने जाएंगे रांची जिला प्रखंड वार्ड एवं मंडल को मजबूत करने के लिए रांची जिला में हटिया निवासी श्रवण कुमार को रांची जिला सचिव मनोनीत किया गया और हरमू मंडल का अध्यक्ष मनीष यादव, उपाध्यक्ष विकास साहू को बनाया गया. वहीं रांची जिला के पदाधिकारियों का अगली बैठक में प्रखंड वार्ड एवं पंचायत का प्रभारी बनाया जाएगा. नये बनाये गए पदाधिकारी श्रवण कुमार, मनीष यादव एवं विकास साहू को रांची जिला के पदाधिकारियों द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई भी दी.

आज की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, वरीय उपाध्यक्ष रामाधार तिवारी, उपाध्यक्ष अकाश भारती, विष्णु सोनी, अमर मुंडा, महासचिव प्रमोद एक्का, सचिव शिशिर खलखो, मनीष यादव, श्रवण कुमार, विकास साहू, भोला सिंह एवं अंकित कुमार उपस्थित थे.

Share via
Share via