Ranchi News:-शिवांश की मौत पे क्या छुपा रही है रांची प्रशासन , भाजपा के कई बड़े बड़े नेताओ ने उठाया सवाल

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

drishti  now  Ranchi

राजधानी रांची के मेन रोड में 24 फरवरी की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में हुई शिवांश की मौत पर अब सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने सवाल खड़ा किया है और पूछा है कि यह मौत महज एक हादसा है या किसी साजिश को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल
घटना राजधानी रांची के मुख्य चौराहे के नजदीक हुई। इस इलाके में कई बड़ी दुकानें, ज्वेलरी शॉप हैं। ज्यादातर दुकानों ने अपनी दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। कई कैमरों में यह घटना कैद भी हुई है और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इसमें दुर्घटना तक का फुटेज है लेकिन उसके बाद क्या हुआ इसका कोई वीडियो नहीं है। आसपास के कई दुकानों मे सीसीटीवी कैमरा होने के बाद भी इस घटना का पूरा फुटेज ना मिलना बड़े सवाल खड़े करता है।

भाजपा के कई नेता खड़े कर रहे हैं सवाल
रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने इस हादसे में पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। इस दुर्घटना में हुई मौत को लेकर कई सवाल ऐसे हैं जिनके जवाब अब तक नहीं मिले हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से यह नेता सीधे झारखंड पुलिस से सवाल कर रहे हैं पूछ रहे हैं रांची पुलिस क्या छिपा रही है ?

क्या है सवाल
सांसद संजय सेठ- सोशल मीडिया पर लिखा, वॉइस ऑफ सोसाइटी से जुड़े लोग इस घटना को सिर्फ दुर्घटना का मामला नहीं मान रहे हैं। आश्चर्यजनक यह भी है कि आखिर जब एयर बैग खुल गया तो शिवांश की मौत कैसे हुई? पुलिस को पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए। हादसे का वीडियो फुटेज यह बताने के लिए काफी है कि प्रशासन कैसे सच छुपा रहा है! आश्चर्य और दु:खद यह भी है कि घटनास्थल के आसपास 12 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, फिर भी पुलिस के पास कोई फुटेज नहीं। कार चालक शिवांश के पिता का बयान भी बहुत कुछ बताता है।

विधायक सीपी सिंह – रांची के मेन रोड में हुई सड़क दुर्घटना की आड़ में कहीं मॉब लिंचिंग की घटना को छिपाने का प्रयास तो नहीं हो रहा है? सड़क दुर्घटना तक सीसीटीवी फूटेज सही है, उसके बाद का फूटेज गायब है, आखिर ऐसी क्या बात है? क्या छुपा रही है रांची पुलिस?

 

 

 

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via