20260202 200521

दोस्त का दोस्त पर कातिलाना अटैक.कैसे किस पर भरोसा करें ..जानिए क्या है पूरा मामला

दोस्त का दोस्त पर कातिलाना अटैक.कैसे किस पर भरोसा करें ..जानिए क्या है पूरा मामला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260202 200521

रांची, 02 फरवरी : तेरे जैसा यार कहाँ …जब यह गाना आया तो इसने बॉलीवुड में धूम मचा दी । दोस्ती की बात हो तो दोस्ती की कसमे दी जाती है ऐसा रहा है दोस्ती का सफर ….मगर रांची के रातू इलाके में 1 फरवरी की देर रात एक घटना सामने आई, एक युवक पर गोली चलने की खबर पुलिस को मिलती है। पुलिस तफ़्तीश करती है तो पुलिस के होश फाख्ता हो जाते है । मामला दोस्ती का निकलता है । एक युवक ने अपने ही दोस्त पर देशी पिस्टल से गोली मार देता है । , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फिलहाल घायल दोस्त का इलाज वर्तमान में RIMS (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में चल रहा है।

20260202 194806

पुलिस के अनुसार, घटना 1 फरवरी की रात हुई, जब पीड़ित और उसके चार दोस्त शराब पी रहे थे। नशे की हालत में किसी बात पर बहस बढ़ गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर गोली चला दी, जो पीड़ित युवक को लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके चारों साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित बरामद किया:एक देशी पिस्टल
एक जिंदा कारतूस
दो खोखा (खाली कारतूस)

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और पिस्टल कहां से आई।

घायल दोस्त की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह अभी खतरे से बाहर नहीं है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share via
Share via