सलीम सुलेमान ने की पावर स्‍टार पवन सिंह की तारीफ.

सलीम सुलेमान ने की पावर स्‍टार पवन सिंह की तारीफ.

बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार सलीम सुलेमान ने जल्‍द ही पावर स्‍टार पवन सिंह के साथ होली में धमाल मचाने वाले हैं, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। वे जल्‍द ही एक गाना लेकर आने वाले हैं, जिसका नाम है ‘बबुनी तेरे रंग में’। मगर उससे पहले सलीम सुलेमान ने पवन सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने कहा कि पवन सिंह मेरे अच्‍छे मित्र हैं। मेरी एक प्लानिंग थी कि हम उनके साथ एक गाना करें। उनसे जनवरी में हमारी मुलाकात हुई। खूब मिले – खूब बातचीत हुई और तय कर लिया कि इस बार होली हम साथ करेंगे। होली धमाका कमाल का गाना है। इसका नाम है बबुनी तेरे रंग में मैं और थोड़ा यंग हो गया। लिरिक्‍स डॉ सागर ने लिखा है जो बिहार से ही आते हैं। त्रिद्धा चौधरी पवन के अपोजिट हैं। इस बार हम कुछ अलग कर रहे हैं।

इस गाने के कंसेप्‍ट को लेकर उन्‍होंने कहा कि हिंदुस्‍तान बड़ा देश है। मेरी उम्‍मीद है कि हर भाषा और प्रांत के लोगों से जुड़ जाऊं, चाहे बिहार, यूपी और देश का कोई भी प्रदेश हो। बहुत दिनों से सोच रहा था कि बिहार यूपी के लिए कुछ करना चाहिए। पवन सिंह मेरे दोस्‍त हैं। तो ये गाना तो होना ही थी। हम एक दूसरे को जानते हैं। पवन सिंह से हमें मनीषा दीदी ने मिलवाया। उनकी भी बड़ी तमन्‍ना थी कि हम पवन सिंह के साथ आये। पवन बहुत अच्‍छा गाते हैं। लास्‍ट टाइम उनका गाना सुना था, तो तभी तय कर लिया था कि इस बार होली उनके साथ ही करेंगे।

भोजपुरी में गाना करने को लेकर कहा कि अपनी मिट्टी से जुडकर होती है। फोक और लोक संगीत से जुड़कर होती है, वो सबों को पसंद आती है। हिंदुस्‍तानी सभ्‍यता और संस्‍कृति हमारे अंदर इतनी कूट – कूट कर भरी है। बहुत सारे बॉलीवुड गाने भी फोक से जुड़े होते हैं। यह गाना भी पॉप फोक के साथ एक अलग गाना बना। धुन बना तो बबुनी मेरे दिमाग में थी। उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी बड़ा प्‍यारी भाषा है। लोग बड़े प्‍यारे हैं। संगीत को प्‍यार करते हैं। दीवाने हैं। तो मैंने सोचा इस बार होली हो ही जाये। बेशक यह बॉलीवुड स्‍टाइल का गाना है। भाषा भी हिंदी ही रखी है। यह गाना पूरे देश में छा जाये, ऐसी हम उम्‍मीद करते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow