20260218 213658

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: राहुल सिंह गिरोह के मुख्य शूटर सहित 5 अपराधी गिरफ्तार, टोयोटा शोरूम के पास फायरिंग मामले का खुलासा

रांची : रांची पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के सदस्यों पर करारा प्रहार करते हुए बीआईटी मेसरा क्षेत्र में टोयोटा शोरूम के पास की गई हवाई फायरिंग के मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सूझबूझ भरी कार्रवाई से न केवल घटना का खुलासा हुआ है, बल्कि अपराधियों के पास से हथियार, गोली, मोटरसाइकिल और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनांक 4 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे बीआईटी मेसरा के विकास अस्पताल के पास टोयोटा शोरूम के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ने हवाई फायरिंग की थी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। सदर (मेसरा) थाना में कांड संख्या 49/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

17 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सुंदर विहार, कोकर चौक में छिपा हुआ है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी दल गठित किया गया। छापेमारी के दौरान अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटू (20 वर्ष, पिता स्व. दिनेश ठाकुर, ग्राम गुड्डु पाचा, थाना ओरमांझी, रांची) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने घटना में इस्तेमाल हथियार, गोली, मोटरसाइकिल, कपड़े और चप्पल अपने घर में छिपाने की बात कबूली।

आरोपी के पास से 1 पिस्टल और 2 जिंदा गोली, नीले रंग की अपाची मोटरसाइकिल (काले रंग से रंगी हुई), 6 मोबाइल फोन, हेलमेट, कपड़े और चप्पल बरामद किए गए हैं।।अमन ठाकुर की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। जिनमें करन कुमार उरांव, विशाल मुंडा, सेंटू सिंह और रामानन्द कुमार शामिल हैं।

ये सभी आरोपी पहले से ही विभिन्न आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। अमन ठाकुर और करन उरांव पर मांडू थाने में 2024 का आर्म्स एक्ट मामला दर्ज है। करन उरांव के खिलाफ रंगदारी, धमकी और अन्य मामलों में कई केस हैं, जिनमें 2022-2025 के बीच रातू, पिठौरिया, सुखदेवनगर, बरियातु, बड़कागांव और कर्रा थानों में दर्ज हैं। सेंटू सिंह पर भी हालिया आर्म्स एक्ट का केस है।

Share via
Share via