पुलिस मुठभेड़ में जमीन कारोबारी हत्याकांड का आरोपी शूटर सत्यम घायल, पुलिस ने पकड़ा

पुलिस मुठभेड़ में जमीन कारोबारी हत्याकांड का आरोपी शूटर सत्यम घायल, पुलिस ने पकड़ा

रांची : में जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास यह मुठभेड़ हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी के दौरान आरोपी सत्यम पाठक का पुलिस टीम से आमना-सामना हो गया। इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लग गई।

घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को पंडरा ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में सत्यम पाठक को शूटर और विजय टेटे को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now