ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी : बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
रांची: मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना सुबह करीब 6:05 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घर के बाहर बरसाईं गोलियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधी गांव निवासी नसीम खान के घर के बाहर पहुंचे। इसके बाद बिना किसी चेतावनी के अपराधियों ने लगातार चार राउंड फायरिंग की। गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
गांव में फैली दहशत
अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। कुछ देर के लिए पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
अपडेट जारी…
















