रांची पुलिस को बड़ी सफलता: सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हमले के मुख्य आरोपी चंदन गिरफ्तार
रांची : रांची के कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में प्रत्यक्ष रूप से शामिल मुख्य अपराधियों में से एक आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों के अनुसार, रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चंदन रांची में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर दलादली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदन को धर दबोचा। चंदन पर गोलीबारी की वारदात में सीधे तौर पर शामिल होने का आरोप है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी चंदन से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर पुलिस अब मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि यह हमला कुछ समय पहले कटहल मोड़ क्षेत्र में हुआ था, जिसमें सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

















