IMG 20250629 WA0037 1

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड का पुनर्गठन, विनय-मनीषा-आदर्श को अहम जिम्मेदारी

रांची में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने की घोषणा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत।

IMG 20250629 WA0037
Reorganization of All India Kshatriya Mahasabha Jharkhand, important responsibility to Vinay-Manisha-Adarsh

रांची: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन कर दिया गया है। इस दौरान कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। कमिटी गठन से पहले रांची के रिंग रोड स्थित एक हाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर समेत राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुनर्गठन में विनय कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, मनीषा सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष और आदर्श सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

IMG 20250629 WA0039

इस मौके पर महेंद्र सिंह तंवर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और झारखंड में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में क्षत्रिय समाज जमीन पर अपने काम को दिखाएगा। साथ ही उन्होंने देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई। उन्होंने कहा, “धर्म या जाति के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को ही इसका लाभ मिलना चाहिए।”

प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है और नई कमिटी अब नए तेवर में नजर आएगी।

वहीं, महिला प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं के सशक्तिकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी महिलाओं को आगे लाने के लिए महिला मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय महासभा हर जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है।

Share via
Share via