Restrictive orders imposed in Ranchi regarding the Jharkhand Regional Worker Competitive Examination.

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू

Restrictive orders imposed in Ranchi regarding the Jharkhand Regional Worker Competitive Examination.
Restrictive orders imposed in Ranchi regarding the Jharkhand Regional Worker Competitive Examination.

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुरक्षित संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा 19 जुलाई 2026 को जिले के 127 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के संयुक्त आदेश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

प्रशासन ने आशंका जताई है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्व भीड़ जुटाकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

निषेधाज्ञा के तहत प्रतिबंध
* पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक (सरकारी कार्य में लगे कर्मियों एवं शवयात्रा को छोड़कर)
* किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध।
* बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद सहित किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक।
* लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला, गड़ासा जैसे पारंपरिक हथियार लेकर चलना प्रतिबंधित।
* किसी भी प्रकार की बैठक, सभा या आमसभा आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन के अनुसार यह निषेधाज्ञा 19 जुलाई 2026 की सुबह 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग करने तथा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now