IMG 20201215 WA0101

गढ़वा पुलिस नें की समीक्षा बैठक.

गढ़वा, वी के पांडे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक सुरेश राव खोतरे ने सुखलदरी जलप्रपात परिसर के आइबी मे जिले के सभी थाना व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक व थाना प्रभारी के साथ अपराध नियंत्रण अनुसंधान एवं मासीक समीक्षा को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक किया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य व अपराध नियंत्रण करने वाले जिले के पांच थाने के थाना प्रभारी व दो पुलिस निरीक्षक को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना का बारी-बारी से कांड एवं अपराध संबंधित जानकारी ली, और कहा की अपने-अपने थाना क्षेत्र मे नशामुक्ति अभियान, वाहन चेकिंग अभियान व अपराध नियंत्रण पर पुरी तरह से अंकुश लगाने का निर्देश सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों दी, उन्होंने कहा की कोइ भी थाना क्षेत्र मे नक्सल गतिविधी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, वहीं कांडों को ससमय निष्पादन नही करने वाले थाना प्रभारियों पर कार्यावाई करने की बात कही, पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया की नशामुक्ति अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान मे गढ़वा जिले को पुरे राज्य मे अव्वल स्थान मिला है, जिसका श्रेय जिले के सभी पुलिस कर्मियों को जाता है। उन्होंने कहा की वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कई नाजायज व अधुरे दास्तावेज वाले वाहन पकड़े गए हैं, वहीं अपराधियों पर भी अंकुश लगा है,

पुलिस अधीक्षक ने समीक्षा बैठक समाप्ति के बाद सुखलदरी फाॅल के मनोरम स्थल का भी जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अवलोकन किया,पुछे जाने पर कहा की यह मनोरम स्थल है पिकनिक स्पाॅट के लिए उपयुक्त स्थल है, यहां आने वाले सैलानियों को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था देगी, यहां लोग निर्भीक होकर आ सकते हैं, वहीं जिन लोगो को पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है, उसमे पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत और राजीव कुमार सिंह गढ़वा , रंका थाना प्रभारी पंकज तिवारी, बरडीहा थाना प्रभारी सुमंत कुमार, केतार के थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार सिंह, खरौंधी थाना प्रभारी राहूल कुमार मिश्रा व कांडी के विनित कुमार के नाम शामिल हैं।

Share via
Share via