गढ़वा एक बार फिर शर्मसार, मदो बहनों के साथ हुई दुष्कर्म की घटना.

गढ़वा, वी के पाण्डे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : झारखंड में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासकर गढ़वा जैसे पिछड़े इलाके में बलात्कार के मामले लगातर सामने आ रही है। जिसे लेकर झारखंड की राज्यपाल ने भी डीजीपी को तलब कर इसपर चिंता जाहिर करते हुए इसपर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। गढ़वा में
अभी एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना 48 घंटे भी नही हुआ कि जिले के रंका थाना क्षेत्र से फिर एक दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। जहां दो बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कुछ घंटे में ही दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों बहनें खेत मे साग खोंट रही थी, इसी बीच पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बोडी गांव का रहने वाला अमीर हसन और गढ़वा जिले के रंका थाना के मानपुर गांव के मुमताज अंसारी ने दोनों लड़कियों को जबरन धमकाते हुए जंगल की ओर ले गए. वहां दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उन्हें छह घंटे तक कब्जे में रखा. उसके बाद उन्हें धमकी देते हुए छोड़ दिया. युवतियों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. देर रात घर पहुंची लड़कियों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन में जुट गई है । पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला सही है दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर पूछ ताछ की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now