20251115 221204

बिहार चुनाव हार के बाद RJD में भूचाल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, परिवार से नाता तोड़ा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने का सनसनीखेज ऐलान कर दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकलकर मीडिया के सामने खुलकर अपनी पीड़ा जाहिर की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोहिणी आचार्य ने कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है। जिम्मेदारी नहीं लेनी है। चाणक्य से पूछिए… जाकर संजय यादव, तेजस्वी से पूछिए। सवाल पूछने पर गाली दिया जाएगा, चप्पल से पिटवाया जाएगा।” उन्होंने सीधे तौर पर अपने भाई और RJD के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर परिवार से निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाया।

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। महागठबंधन की अगुवाई करने वाली RJD को सत्ता से बाहर रहना पड़ा, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठने लगे। रोहिणी आचार्य, जो खुद सरन लोकसभा सीट से 2024 में चुनाव लड़ चुकी हैं, ने हार के लिए पार्टी की आंतरिक रणनीति और नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया।

लालू परिवार की राजनीतिक विरासत में यह सबसे बड़ा संकट माना जा रहा है। रोहिणी ने अपने बयान में ‘चाणक्य’ का जिक्र कर पार्टी के रणनीतिकारों पर निशाना साधा। उन्होंने संजय यादव (जो परिवार के करीबी माने जाते हैं) और तेजस्वी यादव को सीधे निशाने पर लिया। रोहिणी ने आगे कहा कि “परिवारवाद की राजनीति में मेरी कोई जगह नहीं है। मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया, लेकिन अब थक गई हूं।”

RJD की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के आवास पर मीडिया की भारी भीड़ जमा है, लेकिन किसी नेता ने मुंह खोलने से परहेज किया है।

Share via
Share via