जामताड़ा के नारायणपुर थाना इलाके के खैरीटांड गांव में डकैती, 8 से 10 की संख्या में पहुंचे थे डकैत.
जामताड़ा : जामताड़ा के नारायणपुर थाना इलाके के खैरीटांड गांव में डकैती की घटना घटी है। 8 से 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने हीरामन मंडल के घर में हथियार के बल पर लगभग 10 लाख रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गृहस्वामी ने बताया कि रात के लगभग 12 बजे के आसपास डकैत पहुंचे तथा दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलते ही हथियार के बल पर उन्हें कब्जे में ले लिया तथा घर में रखे नगदी सोना चांदी तथा कई कीमती सामान लेकर चले गए। घटना की सूचना देर रात पुलिस को दी गई मौके पर रात को पुलिस पहुंची तथा मामले की जानकारी ली है।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















