20251221 135757

आरपीएफ रांची ने रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले नवजात शिशु को सुरक्षित बचाया

आरपीएफ रांची ने रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले नवजात शिशु को सुरक्षित बचाया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 21 दिसंबर
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से रांची रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में पाए गए करीब 3 माह के एक नवजात शिशु को सुरक्षित बचाया गया।आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को ड्यूटी के दौरान आरपीएफ पोस्ट रांची में तैनात शिफ्ट अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल राखी कुमारी ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जीआरपी रांची के समीप ओवरब्रिज के नीचे एक नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में पाया।शिशु को तुरंत सुरक्षित स्थान पर लाया गया और घटना की सूचना तत्काल जीआरपी रांची को दी गई।

महिला कांस्टेबल राखी कुमारी ने शिशु को सुरक्षित रूप से जीआरपी रांची के हवाले किया, जहां उसे आवश्यक देखभाल और अभिरक्षा में रखा गया।आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी शिशु के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक अज्ञात पुरुष को शिशु लेकर जाते हुए देखा गया, हालांकि फुटेज में बच्चे को ठीक रखने का स्थान स्पष्ट नहीं हो सका और व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

आरपीएफ रांची ने इस मामले में जीआरपी रांची के साथ मिलकर आगे की जांच शुरू कर दी है। शिशु को अब चाइल्डलाइन और जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) के माध्यम से उचित बाल कल्याण संस्था को सौंपा जा रहा है।

Share via
Share via