सीएम हेमंत सोरेन की चुनावी सभा में दिखी संताल की छटा.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका : झारखंड की उप राजधानी दुमका चुनावी रंग से सराबोर है. उप चुनाव में अपनी सीट बचाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और राज्य के सीएम खूब पसीना बहा रहे हैं. आज भी छोटे भाई बसंत सोरेन के लिए वोट मांगने सुदूर ग्रामीण इलाके में पहुंचकर हेमंत सोरेन ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया.

संताल आदिवासियों के सामने मंच से राज्य की पिछली भाजपा सरकार की नाकामियों को भी मुख्यमंत्री ने खूब गिनवाया. हेमंत सोरेन ने यहां भी कहा कि जल्द ही सरकारी नौकरी के दरवाजे खुलेंगे. 15 लाख और राशन कार्ड बनेगा और अब कोई बिना अनाज के नहीं रहेगा. आप सब झारखंड मुक्ति मोर्चा को रिकार्ड मत से जिताने का काम करें. सरकार को मजबूत करें, अब आपकी सरकार है.

गौरतलब है कि झारखंड में 3 नवंबर को दो विधानसभा सीट बेरमो और दुमका के लिए उप चुनाव होना है. इसको लेकर एनडीए और महागठबंधन उपचुनाव में जीत को लेकर कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है.

















