IMG 20201111 WA0085

सरना धर्मावलंबियों ने सरना झंडा गाड़ पूजा अर्चना कर सिंहबोगा को याद किया.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा / कोलेबिरा : सरना धर्म कोड विधानसभा से पारित होने पर जश्न का माहौल। जेएमएम के साथ ही अन्य ने सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर शिहबोगा को नमन किया। मुख्यालय के झूलन सिंह चौक स्थित सरना स्थल सरना स्थल एडेगा पंचायत के रामजडी. प्रश्नन टोली में पहान राम मुंडा की अगुवाई में, सरना धर्मीयों ने सरना धर्म की झंडा गाड कर विधिवत् पूजा अर्चना कर अपने इष्ट देव सिंहबोगा को याद कर सुख समृद्ध के लिए प्रार्थना किया।

पहान राम मुंडा ने कहा कि हमारी संस्कृति परंपरा आदि काल से ही सरना पूजा पाठ से है, हमारे इष्ट देव सिंहबोगा हैं। पूर्वजों के संस्कृति परंपरा अनुसार ही पूजा अर्चना कर हमारे गांव घर और जन कल्याण एवं सभी समुदाय, मनुष्य, पशु, पक्षीयों एवं खेती बारी की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। अब कुल लोग हमारे संस्कृति, संस्कार परंपरा को छोडते जा रहे हैं। हमें मिलकर हमारी संस्कृति परंपरा को बचाने का प्रयास करना है, हमारे सरना धर्म की रक्षा करना है।

सरना झंडा पूजा अर्चना के बाद सभी सरना धर्मीयों के घर में सरना धर्म की प्रतिक सरना झंडा गाडा गया। मौके पर पहान राम मुंडा, सनिका मुंडा, जोगो मुंडा, गुमान मुंडा, बुधवा मुंडा, गुजरू मुंडा, नेलशन मुंडा एवं सरना धर्म के महिलाए और पुरूष उपस्थित थे।

Share via
Share via