आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद के कारण रांची में कई स्कूल बंद

आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद के कारण रांची में कई स्कूल बंद

रांची : खूंटी जिले के पड़हा राजा एवं अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी (शनिवार) को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। इस बंद के मद्देनजर रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में स्कूल शिक्षा संस्थान बंद रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आदिवासी समन्वय समिति (खूंटी) सहित लगभग 30 आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रूप से यह बंद बुलाया है। संगठनों का आरोप है कि हत्याकांड के 8-9 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन मुख्य साजिशकर्ताओं और हमलावरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहा है। यह बंद केवल न्याय की मांग और आदिवासी समाज की अस्मिता की रक्षा के लिए है, न कि किसी राजनीतिक उद्देश्य से।

बंद की पूर्व संध्या पर आज (16 जनवरी) रांची, खूंटी और अन्य स्थानों पर मशाल जुलूस निकाले गए, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। संगठनों ने सभी वर्गों से बंद में सहयोग की अपील की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now