20210310 172841

सुरक्षा बलों ने बरामद आईडी को किया डिफ्यूज़.

गुमला : गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने आईडी बरामद किया व कुरुमगढ़ थाना से कुछ दूरी पर आज रांची से पहुंची झारखंड जगुआर बम निरोधक दस्ता के द्वारा एक आईडी बम को निष्क्रिय किया गया प्राप्त जानकारी अनुसार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए सर्च अभियान के दौरान कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने एक आईडी बम बरामद किया था जिसे बम निरोधक दस्ता ने कुरुमगढ़ थाना से कुछ दूरी पर धमाका कर नष्ट कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में लगातार पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने से नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को क्षति पहुचाने के उद्देश्य से जंगलो में कई स्थानों पर आईडी बम लगा रखा था जिसमें 2 सप्ताह पूर्व पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में एक जवान आईडी बम पर पैर पड़ने से गंभीर रूप से घायल हो गया था वही कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के ही एक ग्रामीण भी आईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Share via
Share via