20251003 212449

सात पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य के 7 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

जिन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें झारखंड की क्रांतिकारी पार्टी, झारखंड पार्टी (सेक्युलर), लोक जन विकास मोर्चा, राष्ट्रीय देशज पार्टी, राष्ट्रीय संगाइल पार्टी, झारखंड पीपल्स पार्टी और राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा शामिल है।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

इन दलों ने विगत तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23, 2023-24) के वार्षिक अंकेक्षित खाता विवरण भारत निर्वाचन आयोग को निर्धारित समय पर जमा नहीं किए। इसके अतिरिक्त, इन दलों ने विधानसभा निर्वाचन के 75 दिनों और लोकसभा निर्वाचन के 90 दिनों के भीतर व्यय विवरणी भी प्रस्तुत नहीं की, जो जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

नोटिस के माध्यम से उक्त दलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अस्तित्व और कार्यप्रणाली के संबंध में शपथ पत्र और आवश्यक साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करें। पक्ष प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, और 16 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुनवाई होगी। यदि दल समय पर जवाब देने में विफल रहते हैं, तो यह माना जाएगा कि उनका अस्तित्व समाप्त हो चुका है, और इसकी सूचना भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली को भेज दी जाएगी।

Banner Hoarding

यह नोटिस संबंधित दलों के पंजीकृत पत्राचार पते पर भेजा गया है और समाचार पत्रों के माध्यम से आम सूचना के रूप में भी प्रकाशित किया गया है।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via