20210207 201427

जंगल में बसे बानमारा गांव पहुचे सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा.

सिमडेगा : सिमडेगा विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सुदूर निर्जन गांव बनमारा पहुंचे विधायक। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा झारखण्ड के अंतिम छोर में स्थित जंगलों पहाड़ो में बसे कुल्लुकेरा पंचायत के बनमारा गांव पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बताते है समाधान कराने की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव घने जंगलों के बीच मे बसा है। रोजगार का कोई साधन नहीं है। लोग जंगलों पर ही आश्रित रहते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधायक ने कहा कि वे बानमारा गांव का विकास कराने के लिए गांव आए हैं। कांग्रेस पार्टी धर्म के आधार पर विकास नहीं करती है। लोग यह न समझें कि भूषण बाड़ा कांग्रेस का विधायक है। वे धर्म के आधार पर गांव का विकास करेंगे। ऐसा नहीं होगा। वे हर समुदाय के लोगों का विकास कराना चाहते हैं। साथ ही कहा कि बनमारा गांव में स्थित मां शारदे की मंदिर का विकास कराएंगे। विद्या की देवी माँ सरस्वती का मंदिर सिमडेगा जिले का इकलौता मंदिर है। जो सिमडेगा के साथ साथ छतीसगढ़ में भी प्रसिद्ध है। इस मंदिर का विकास हो जाने से यहां के लोगो का यहां आना जाना लगा रहेगा। जिससे रोजगार के द्वार खुलेगी। ऐसे स्थानों को धीरे धीरे विकसित करने से ही लोगों को रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह ने भी संबोधित किया। साथ ही ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आग्रह किया। मौके पर अजित लकड़ा, नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, जोशिमा खाखा, शिला देवी, सिलबेस्टर बघवार, सोमरा राम, बिनीता कुल्लू, अजित नवरंगी, शीतल एक्का, अनिल खेस, तिलका रमण, नरेश बड़ाईक, आनंद बड़ाईक, बीरेंद्र बाड़ा आदि उपस्थित थे।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via