20251228 163935

सिमडेगा: नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दायर होगी याचिका

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सिमडेगा पिछड़ी जाति नगर निकाय संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक कुंज नगर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रामजी यादव ने की। बैठक में नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को शून्य किए जाने के खिलाफ चल रहे आंदोलन की समीक्षा की गई।

समिति के मुख्य संरक्षक जगदीश साहू ने मौके पर ओबीसी वर्ग से जुड़े सभी जातियों के लोगों से एकजुट होकर संवैधानिक तरीके से अपने हक और अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठित रहकर ही यह संघर्ष सफल हो सकता है।

बैठक में प्रमुख निर्णय लिया गया कि नगर निकाय चुनावों में ओबीसी को आरक्षण प्रदान करने की मांग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। इस जिम्मेदारी को अध्यक्ष रामजी यादव को सौंपी गई है। साथ ही, ओबीसी के हक और अधिकारों के लिए आंदोलन को जारी रखने का भी संकल्प लिया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न विचार रखे और आंदोलन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में अनूप केसरी, परशुराम साहू, बजरंग प्रसाद, मुकेश प्रसाद, अशोक, दिलीप साहू, कुलदीप, सुनील सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Share via
Share via