20260409 181539

शराब के नशे में बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा : सिमडेगा जिले के पाकरटाँड़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

08 अप्रैल 2026 की रात करीब 7 बजे केउन्दडीह बगीचाटोली गांव निवासी विनोद केरकेट्टा (45 वर्ष) अपने पिता पात्रिक केरकेट्टा (65 वर्ष) के साथ घर में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

गुस्से में आकर विनोद ने घर में रखी धारदार लोहे की कुल्हाड़ी से अपने पिता पर हमला कर दिया। उसने गर्दन और सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही पात्रिक केरकेट्टा की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के छोटे बेटे लुकस केरकेट्टा (28 वर्ष) के लिखित आवेदन पर पाकरटाँड़ थाना में कांड संख्या 07/26, दिनांक 09 अप्रैल 2026 को धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी कर 09 अप्रैल 2026 को आरोपी विनोद केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।

Share via
Share via