अवैध विदेशी शराब के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार, 196 बोतल शराब पहले ही हो चुकी थी जब्त

अवैध विदेशी शराब के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार, 196 बोतल शराब पहले ही हो चुकी थी जब्त

Share
Link copied

सिमडेगा जिले के जलडेगा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कृष्णा सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिंहारजोर जामडीह स्थित कृष्णा सिंह के घर में अवैध विदेशी शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने उसी दिन जामडीह स्थित आरोपी के घर और दुकान पर छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कुल 196 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था।

इस मामले में जलडेगा (बांसजोर ओपी) थाना कांड संख्या 21/26, दिनांक 25.03.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 271/272/292/318(4) एवं झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस के प्रयासों के फलस्वरूप आखिरकार 09 अप्रैल 2026 को आरोपी कृष्णा सिंह (उम्र 45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।