रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर और सहायक अभियंता, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर और सहायक अभियंता, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

हजारीबाग : भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में इंजीनियर राहुल कुमार और सहायक अभियंता विजय डांगी शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसीबी की टीम ने दोनों को उस समय दबोचा जब वे स्कूटी पर 1 लाख 72 हजार रुपये की रिश्वत लेकर जा रहे थे। कार्रवाई पूरी तरह से पूर्व योजना के तहत की गई थी, जिसमें शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही आरोपियों ने तय राशि स्वीकार की, एसीबी टीम ने मौके पर ही छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। साथ ही, दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। एसीबी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now