15 अप्रैल को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
रांची: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है, जिनका सीधा असर राज्य की नीतियों और योजनाओं पर पड़ेगा। राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें राज्यहित से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।


















