20260315 122528

सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता: मकान निर्माण के झांसे में 26 लाख की ठगी करने वाला शातिर ठग अर्जुन गोप गिरफ्तार

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में आर्मी जवानों की पत्नियों सहित कई महिलाओं को मकान बनवाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला एक धूर्त अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने गुमला जिले के केशीपारा निवासी अर्जुन गोप को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने फर्जी कंपनी के नाम पर कुल 26 लाख रुपये की ठगी की थी।

एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने शनिवार को प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी खुद को मलिकार्जुन ट्रेडिंग एंड सर्विस कंपनी का मालिक बताकर लोगों को झांसा देता था। वह विशेष रूप से सेना के जवानों की पत्नियों को निशाना बनाता था और मात्र 11 लाख रुपये में चार कमरों का पक्का मकान बनाकर देने का दावा करता था। इस लालच में आकर तीन महिलाओं ने उसे कुल 26 लाख रुपये सौंप दिए, लेकिन आरोपी ने पैसे लेकर फरार हो गया।

जांच में पता चला कि आरोपी ने झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर और बलरामपुर जिलों में भी इसी तरह की ठगी की वारदातें अंजाम दी थीं। सदर थाना सिमडेगा में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गहन अनुसंधान के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मौके पर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक भी मौजूद थे। पुलिस मामले की गहन जांच जारी रखे हुए है और अन्य संभावित पीड़ितों से संपर्क करने की अपील की है। यह गिरफ्तारी सिमडेगा पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो आर्थिक अपराधों पर लगाम कसने में तेजी से कार्रवाई कर रही है।

Share via
Share via