20260209 201652

सिमडेगा पुलिस ने शुरू की सराहनीय पहल: “पुलिसमैन ऑफ द वीक” पुरस्कार से आरक्षी अभिनेष कुमार सिंह सम्मानित

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ावा देने और कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस ने “पुलिसमैन ऑफ द वीक: सिमडेगा पुलिस” पुरस्कार की शुरुआत की है। इस पहल के तहत हर सप्ताह आरक्षी से लेकर सहायक अवर निरीक्षक स्तर तक के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी का चयन किया जाता है। चयनित अधिकारी/कर्मी को उनके बेहतर टर्नआउट, कर्तव्यपरायणता और सकारात्मक कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है। साथ ही उनकी तस्वीर संबंधित थाना, ओपी या प्रतिष्ठान के सूचना पट्ट पर पूरे सप्ताह प्रदर्शित की जाती है, जिससे अन्य पुलिसकर्मियों में भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा फैलती है।

इसी क्रम में फरवरी 2026 के प्रथम सप्ताह के लिए सिमडेगा थाना में प्रतिनियुक्त आरक्षी संख्या 264 अभिनेष कुमार सिंह को “पुलिसमैन ऑफ द वीक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें उनके उत्कृष्ट टर्नआउट, पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक नैतिक सोच के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल से पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन, दक्षता और अनुशासन के साथ करने की भावना मजबूत होती है। यह न केवल सम्मानित व्यक्ति को प्रोत्साहित करती है, बल्कि पूरे जिले में पुलिस की सेवा, अनुशासन और व्यवहार कुशलता में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

Share via
Share via