सिमडेगा में रामनवमी का उल्लास चार दिवसीय भव्य महोत्सव का मनलवार से शंखनाद, शौर्य और भक्ति का दिखेगा संगम
सिमडेगा में रामनवमी का उल्लास चार दिवसीय भव्य महोत्सव का मनलवार से शंखनाद, शौर्य और भक्ति का दिखेगा संगम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिमडेगा जिला मुख्यालय में रामनवमी के पावन अवसर पर चार दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का मंगलवार से विधिवत शुभारंभ होगा। रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। भक्ति और वीरता के इस संगम में अगले चार दिनों तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। खेल से लेकर शोभायात्रा तक
समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्सव का आगाज़ खेल और परंपरा के साथ हो रहा है
(प्रथम दिन) मंगलवार को संध्या वंदन बजरंग बली के पूजन के साथ ही अखाड़ा और वादन (पारंपरिक युद्ध कौशल) का आयोजन।
बुधवार शाम को विशेष शो गेम का आयोजन किया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा,26 मार्च को विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा मनमोहक और भव्य झांकियां निकाली जाएंगी।
27 मार्च रामनवमी महापर्व पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन महाबीर चौक से इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और महावीरी ध्वजा के साथ अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक निकल कर शहर का भर्मण कर पुनः महाबीर पहुचेंगे।
14 अखाड़ा समितियां दिखाएंगी अपना दमखम
मंगलवार से आयोजित होने वाली वादन, अखाड़ा और गोहार,शो जेम,झांकी प्रतियोगिता में जिले की 14 प्रमुख अखाड़ा समितियां हिस्सा ले रही हैं। ये समितियां अपने-अपने पारंपरिक वादन और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर अपनी कला का लोहा मनवाएंगी।
आयोजन की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए महावीर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा इस वर्ष रामनवमी का आयोजन अभूतपूर्व होने वाला है। हमने आसपास के क्षेत्रों के लोगों से संपर्क किया है ताकि मुख्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाया जा सके। जिला व पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है ताकि पूरा उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।
शहर को सजाने-संवारने और विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात सक्रिय हैं। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के साथ सरंक्षक डीडी सिंह, अमरनाथ बामलिया, श्यामलाल शर्मा, राजेश सिंह, सचिव संजय शर्मा, दीपक अग्रवाल, राम जी यादव, सोनी वर्मा, सतेंद्र रोहिल्ला, दीपक पूरी, हरि सिंह, सनी दयाल मुन्ना शर्मा, जिया ठाकुर, नरेश शर्मा, सत्या महतो, सूरज रजक, कमल शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, उदय प्रसाद, सुनील साहू, अनिल माझरिया सहित काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
नरेश शर्मा

















