20260202 211451

सिमडेगा के हरिपुर में संत गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, मुख्य अतिथि समाजसेवी भारत प्रसाद ने दिए समानता-भाईचारे के संदेश

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : शहर के हरिपुर मुहल्ले में संत गुरु रविदास जयंती का समारोह बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं सब्जी विक्रेता भारत प्रसाद ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पवन जैन एवं अशोक जैन मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि भारत प्रसाद ने संत गुरु रविदास के जीवन दर्शन, उनके समानता, मानवता और भाईचारे के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “संत गुरु रविदास ने समाज में फैले ऊँच-नीच के भेदभाव को दूर कर एकता और समरसता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। एक बेहतर और समावेशी समाज के निर्माण के लिए हमें इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना होगा।”

समारोह के दौरान जब समिति के सदस्यों ने भारत प्रसाद को ‘खास व्यक्ति’ बताते हुए सम्मानित करने की कोशिश की, तो उन्होंने विनम्रता से इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “मेरे भाई-बंधुओं ने मुझे खास बताया, लेकिन मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि मैं कोई खास इंसान नहीं हूं, न ही कोई चमत्कार। मैं भी यहीं का बच्चा हूं, आप सभी का ही बच्चा हूं। मैं भी कभी इसी मोहल्ले में रहा करता था। जितना यह मोहल्ला आपका है, उतना ही मेरा भी है। हम सब एक ही परिवार के सदस्य हैं।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, समाजसेवी और भक्तजन शामिल हुए। स्थानीय समिति एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल रहा। पूरा समारोह अनुशासन, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Share via
Share via