SIR hearing scheduled for September 7 postponed following the demise of Sudivya Kumar; the next date will be communicated via the BLO.

सुदिव्य कुमार के निधन के बाद 7 सितंबर की SIR सुनवाई स्थगित, BLO के जरिए मिलेगी अगली तारीख

SIR hearing scheduled for September 7 postponed following the demise of Sudivya Kumar; the next date will be communicated via the BLO.
SIR hearing scheduled for September 7 postponed following the demise of Sudivya Kumar; the next date will be communicated via the BLO.

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के कारण 7 सितंबर 2026 को निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में रांची जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

जिला प्रशासन के अनुसार, सुदिव्य कुमार के निधन पर झारखंड सरकार ने 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। साथ ही, 7 सितंबर को सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है। इसी के मद्देनजर निर्धारित SIR सुनवाई को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

RKDF
advertisement

प्रशासन ने सभी संबंधित मतदाताओं से कहा है कि स्थगित सुनवाई की अगली तिथि की जानकारी उन्हें बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के माध्यम से अलग से दी जाएगी। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे BLO की अगली सूचना का इंतजार करें और नई तारीख मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई में शामिल हों। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल 7 सितंबर को होने वाली निर्धारित SIR सुनवाई नहीं होगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now