VideoCapture 20201116 151931

बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : आज यम द्वितीया है। इस दिन गोधन कूटने और भाई बहन के साथ यमुना नदी में नहाने का विशेष महत्व है। आज बहनें ने गोधन की पूजा कर भाई की लंबी आयु की कामना किया। सबसे पहले सुबह में गोबर से विग्रहों की आकृति बनायी गयी , इसमें गोबर से ही यम , यामी की प्रतिमा बनाई गई, इसके अलावा सांप , बिच्छू , चूल्हा , कुआं आदि बनाया गया, गोबर की मानव मूर्ति बना कर उसपर ईंट रखने की भी परंपरा है। पूजा के दौरान बहनें भाई को श्राप दिया और कांटा जीभ में चुभाई।

VideoCapture 20201116 151945

मान्यता है कि गोधन कूटने वाली बहनों के भाइयों की उम्र लंबी हो जाती है। यम द्वितीया के दिन भाइयों को श्राप देने से उन्हें मृत्यु का भय नहीं रहता है। बहनें ने अपने भाई की लंबी आयु के लिए सुबह पूजा की थाल सजाकर चंदन, दूब घास और हल्दी रखी। आज का दिन महिलाएं भाई दूज का भी त्योहार मानती है।

Share via
Share via