रिम्स के नये निदेशक ने पदभार ग्रहण कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : झारखण्ड रिम्स को नया निदेशक मिल गया। रिम्स के नये निदेशक पदमश्री डॉ कामेश्वर प्रसाद ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद आज मीडिया से बात करते हुए नए निदेशक ने अपनी प्राथमिकताओं और कार्य योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए बताया कि कैसे रिम्स को वे बेहतर बनाने की दिशा में सोच रहे हैं।

साथ ही कहा कि रिम्स में और बेहतर करने की भरपूर संभावना है। साथ ही कहा कि रिम्स को और बेहतर सेवा राज्य की जनता को समर्पित करने के लिये मैन पावर का बेहतर इस्तेमाल करने के साथ साथ जरूरी मैन पावर और संशाधन सरकार के स्तर से उपलब्ध कराना होगा।

वही रिम्स में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर मुखर होकर बोलते हुए कहा की इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रहीं है । जल्द ही इसका असर धरातल पर देखने को मिलेगा। वही अपने गृह राज्य में सेवा का मौका मिलने से इसपर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow