20210203 192749

केंद्रीय बजट पर प्रदेश राजद ने खोला मोर्चा, केंद्रीय बजट को बताया चुनावी बजट.

राँची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने संवाददाता सम्मेलन कर केंद्रीय बजट को आम आदमी से दूर बताया। झारखंड प्रदेश राजद के वरिष्ठ नेता राधा किशन किशोर और प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने केंद्रीय बजट पर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये बजट इंफ़्रा स्ट्रक्चर पर फ़ोकस बजट है, आर्थिक सामाजिक, मानव साधन पर कोई फोकस नही किया गया।राजनैतिक स्वार्थ के बजट को आइडियल बजट नही कह सकते। इसकी पूर्ति लोन माद्यम से पूरा करने का प्रयास किया जाएग।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने केंद्रीय बजट को झारखंड के लिए शून्य बताया ।उन्होंने कहा कि झारखंड में 3 बड़े मेडिकल कॉलेज को चलने पर बजट में। कोई चर्चा नही की गई।झारखंड में बंद पड़ी योजनाओं पर कोई फोकस नही किया गया, माध्यम वर्ग को भारी क्षति, और पूजी पतियों पर दया वाली बजट थी। विधवा पेंसन, मनरेगा में कोई राशि नही बढ़ी, अत्यंत कमजोर पर कोई फोकस नही किया गया। कुपोषण पर कोई चर्चा नही हुई जबकि , झारखंड कुपोषण में सामने खड़ा है, नेशनल हाइवे पर कोई चर्चा नही, प्रस्तावित रेल योजना तक में झारखंड को कोई जगह नही दी गई है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय बजट को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बनाया गया बजट बताया।

Share via
Share via