20251106 103340

सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

सिमडेगा : ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी मिशन के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच- पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, आरसी मिडिल स्कूल जामपानी की छात्रा अनुजा सोरेंग, निवासी कुड़पानी, हर दिन की तरह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान राउरकेला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और एनएच को जाम कर दिया। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।

सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share via
Share via