20250318 150207

अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना हुई सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट पर उतरेगी

सुनीता इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती के लिए रवाना हो गई हैं। उनके साथ बुच, निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी हैं और चारों एस्ट्रोनॉट्स, एलन मस्क की स्पेस रिसर्च कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से धरती पर लौट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर सुनीता और अन्य एस्ट्रोनॉट्स को लेकर ड्रैगन कैप्सूल, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ और धरती के लिए रवाना हो गया। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:27 बजे सभी अंतरिक्ष यात्री फ़्लोरिडा तट पर उतरेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सप्लाई ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि बीते साल 5 जून को नासा के मिशन के तहत उड़ान भरी थी। इनका यह सफर 10 दिन का था। लेकिन अंतरिक्ष यान में गड़बड़ी होने के कारण उन्हें करीब 9 महीने तक अंतरिक्ष में ही रुकना पड़ा। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सुनीता और बुच के काफी समय बिताने के बाद भी नासा उन्हें वापस नहीं ला पा रहा था। वहीं धरती पर सभी उनकी वापसी का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब जल्द ही यह इंतज़ार खत्म होने वाला है। सुनीता जल्द ही धरती पर वापस लौटने वाली हैं।

Share via
Share via