कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाला शूटर गिरफ्तार !

कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाला शूटर गिरफ्तार !

रांची : कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने के मामले में एक शूटर प्रेम पांडेय को रांची पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि इस घटना में शामिल एक शूटर तथा बाइक चलाने वाला अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार SIT ने दिल्ली पुलिस की मदद से उसे पकड़ा है। हालांकि रांची पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना हुई सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट पर उतरेगी

गौरतलब है कि सात मार्च को बरियातू गर्ल्स स्कूल के पास कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा बूटी मोड़ की ओर अपनी कार मोड़ रहे थे। उसी वक्त अमन साहू के दो गुर्गों ने उन पर हमला कर दिया था। जबकि तीसरा अपराधी गली में बाइक लेकर खड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की जांच में यह पता चला है कि हमला करने के बाद अपराधी गली से अंदर-अंदर डीआइजी ग्राउंड, कोकर होते हुए बूटी मोड़ की ओर भाग गये थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now