टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक सफर अब अपने चरम पर! भारत vs न्यूजीलैंड: ऐतिहासिक फाइनल में आमना-सामना
अहमदाबाद : करीब एक महीने तक चले धमाकेदार मुकाबलों के बाद ICC Men’s T20 World Cup 2026 अब अपने निर्णायक मुकाबले पर पहुंच गया है। फाइनल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ने वाली हैं, जहां दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को शानदार तरीके से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटवाया। अब दुनिया की नजरें नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है और जहां 1 लाख से ज्यादा दर्शक इस महामुकाबले का हिस्सा बनेंगे।
यह मैच आज शाम 7:00 बजे IST से शुरू होगा। भारत के लिए यह मौका है कि वे पहली बार T20 विश्व कप का खिताब घरेलू धरती पर जीतें और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करें – जो T20 इतिहास में पहली बार होगा। वहीं, न्यूजीलैंड अपनी पहली वैश्विक व्हाइट-बॉल ट्रॉफी जीतने की कोशिश में जुटेगी।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होगा। मैच की लाइव अपडेट्स, स्कोरकार्ड और कमेंट्री के लिए बने रहिए हमारे साथ!
















