लंच ब्रेक में घर लौटे टाटा स्टील कर्मचारी, पीछे का गेट तोड़कर 40 लाख के जेवरात चोरी

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्रॉस रोड नंबर 20 स्थित क्वार्टर संख्या एल-4 में मंगलवार को चोरों ने टाटा स्टील कर्मचारी सुब्रतो दास के घर को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे का गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद के अलावा लगभग 40 लाख रुपये मूल्य के खानदानी जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

बताया गया कि सुब्रतो दास मंगलवार को ड्यूटी पर गए थे। लंच ब्रेक के दौरान जब वह घर लौटे तो पीछे के गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखी नकदी और जेवरात गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी सिदगोड़ा पुलिस को दी।

चोरी किए गए आभूषणों में खानदानी जेवरात शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस चोरों की संख्या, उनके आने-जाने के रास्ते और वारदात में इस्तेमाल किए गए तरीके की जानकारी जुटा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि सुब्रतो दास की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


हाथियों के बीच ग्रामीणों का हौसला बढ़ाने देर रात पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा, टॉर्च व अन्य जरूरी सामग्री बांटी
सिमडेगा: बिरनीबेड़ा और आसपास के इलाकों में 20 से 25 हाथियों के झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।…

प्रेम विवाह के कुछ महीनों बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी और परिजनों के आरोप आमने-सामने
जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में सोमवार देर रात 23 वर्षीय युवक संजय तांडी ने कथित तौर पर घर में फांसी…
















